राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी संगठन है, जिसका उद्देश्य पवार क्षत्रिय समाज को एकजुट कर उसकी समृद्ध परंपराओं, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं सशक्त बनाना है।

हमारा मिशन

हमारा लक्ष्य है कि पवार क्षत्रिय समाज की नई पीढ़ी को अपने इतिहास, मूल्यों और कर्तव्यों से परिचित कराते हुए उन्हें एक आत्मनिर्भर, सशक्त और संगठित नागरिक बनाया जाए। महासभा विभिन्न राज्यों एवं जिलों में अपनी इकाइयों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, प्रतिभा सम्मान, विवाह सहयोग, चिकित्सा सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।

“संगठन में शक्ति है”

“एकता, समर्पण और सम्मान से विकास की ओर”

हमारे प्रमुख उद्देश्य

पवार क्षत्रिय समाज जनों में संपर्क जोड़कर तथा एकता के सूत्र में बांधकर राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ करना।

पवार क्षत्रिय समाज के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों एवं मूल्यों की रक्षा करना।

पवार क्षत्रिय समाज से कुरितियों का निर्मूलन करना।

पवार क्षत्रिय समाज के युवा एवं महिला वर्गों में शिक्षा का प्रचार कर प्रगति पथ पर अग्रसर करना।

पवार क्षत्रिय समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित करना।

पवार क्षत्रिय समाज के इतिहास एवं संस्कृति की गरिमा बनाए रखना तथा समाज जनों का समय-समय पर मार्गदर्शन करना।

पवार क्षत्रिय समाज को आधुनिक सामाजिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक तथा औद्योगिक विकास से अवगत कराना।

कृषकों की खुशहाली हेतु कृषि विकास की विभिन्न योजनाएँ/कार्यक्रम क्रियान्वित करना।

विभिन्न पवार संगठनों के संचालन, कार्यक्रमों पर निगरानी एवम् नियंत्रण रखना तथा समस्याओं का निराकरण और समय-समय पर मार्गदर्शन/दिशानिर्देश करना।

हमारे साथ जुड़ें

आइए, हम सब मिलकर अपने समाज की उन्नति में भागीदार बनें और पवार क्षत्रिय गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं।

सदस्यता फॉर्म